रोहतक नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा शहर की सड़कों के सौंदर्यकरण, सुगम यातायात व्यवस्था और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया किला रोड़ मार्किट के सौंदर्यकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
आज नगर निगम द्वारा किला रोड़ के सौन्दर्यकरण का नारियल तोड़कर उद्घाटन महामण्डलेश्वर बाबा कपिल पुरी जी, नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य नीरा भटनागर, कपिल नागपाल, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अमित कुमार जैन, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर राजकुमार सहगल आदि मार्किट ऐसोसियेशन से प्रधान जगदीश धींगड़ा, पूर्व प्रधान बिट्टू सचदेवा, बिसंबर आहूजा आदि पदाधिकारियो की गरिमामयी उपस्थिति एवं नगर निगम कार्यालय से संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मंजीद दहिया, सहायक अभियंता तरूण, कनिष्ठ अभियंता सूर्या कुमार, देवेन्द्र बेनिवाल इत्यादि अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य किया गया है, यह मार्ग शहर के अत्यंत व्यस्त मार्गों में से एक है, जिससे हजारों नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं। कार्य पूर्ण होने से अब नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और सुंदर सड़क सुविधा प्राप्त हो सकेगी। यह कार्य लगभग 1.02 करोड़ रूपये की लागत से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया गया है तथा यह कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण कर लिया गया।
नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने बताया कि ने इस कार्य की पूर्णता पर वार्ड सदस्यो एवं नगर निगम अधिकारियो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं टिकाऊ सड़कों की सुविधा उपलब्ध कराना है। मार्किट ऐसोसियेशन, स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों ने किला रोड के सौंदर्यकरण कार्य को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए, नगर निगम द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की।
नगर निगम महापौर रामअवतार वाल्मिकी ने यह भी बताया कि किला रोड़ मार्किट ऐसोशियेशन द्वारा नगर निगम का स्वच्छता के कार्य में सहयोग करते हुए स्वेच्छा से सभी दुकानो पर डस्टबीन रखे गये तथा किला रोड़ मार्किट को कूड़ा मुक्त मार्किट बनाने का संकल्प लिया गया। इसी प्रकार की पहल होने से नगर निगम रोहतक को स्वच्छ व सुन्दर शहर बनाया जा सकता है तथा एक पहल जब आरंभ होती है तो अन्य भी उससे प्रेरित होते है तथा एक पहल ही अभियान का रूप ले लेती है।
निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि निगम द्वारा किला रोड़ मार्किट के सौंदर्यकरण कार्य को गंभीरत से लेते हुए निश्चित समयावधि के दौरान पूर्ण करवया गया है। इस कार्य को पूर्ण होने से दुकानदारो में भी खुशी जताई है तथा किला रोड़ मार्किट ऐसोशियेशन द्वारा नगर निगम का स्वच्छता के कार्य में सहयोग करते हुए स्वेच्छा से सभी दुकानो पर डस्टबीन रखे गये तथा किला रोड़ मार्किट को कूड़ा मुक्त मार्किट बनाने का जो संकल्प लिया है, निगम की और से भी सफाई कार्य में पूर्ण सहयोगा किया जायेगा।
किला रोड़ मार्किट को कूड़ा मुक्त मार्किट बनाने का संकल्प लिया गया, सभी दुकानो पर रखे डस्टबीन
0 Comments