गांव के ही दो युवकों ने सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी
बीच-बचाव करने पहुंचे उसका भतीजा मनजीत कंधे में गोली लगने से घायल हो गया
जानकारी के अनुसार, नीरज अपने भतीजे मनजीत के साथ तय स्थान पर पहुंचा था। शुरुआती बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने अपने साथी से पिस्तौल लेकर नीरज पर लगातार चार से पांच राउंड फायर कर दिए। गोली लगते ही नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंचे मनजीत को भी गोली लग गई।
घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत रोहतक स्थित पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। मनजीत का इलाज जारी है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
मृतक नीरज छारा टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी का ठेकेदार बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
झज्जर के गांव छारा में देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया
0 Comments