news-details
बड़ी खबर

140 करोड़ भारतीयों को एकजुटता के सूत्र में पिरोने का जनांदोलन मन की बात : डॉ अरविंद शर्मा

Raman Deep Kharyana :-

गोहाना, 26 जुलाई। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को गोहाना के सेक्टर-7 स्थित प्रोफेसर शमशेर भंडेरी के निवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।


इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक सूत्र में पिरोने वाला जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अनदेखे नायकों, नवाचारों, सेवा कार्यों और जनभागीदारी के प्रेरक उदाहरणों को देश के सामने लाकर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।


सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हर नागरिक को अपने सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। यही प्रधानमंत्री के संदेशों की वास्तविक भावना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से जनभागीदारी को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रेरणादायी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, 'वोकल फॉर लोकल', नवाचार, युवाओं की रचनात्मक भागीदारी तथा सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कोने-कोने में सामान्य नागरिकों द्वारा किए जा रहे असाधारण कार्य विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

140 करोड़ भारतीयों को एकजुटता के सूत्र में पिरोने का जनांदोलन मन की बात : डॉ अरविंद शर्मा

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments