news-details
मौसम

मौसम विभाग अपडेट:- कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज।

Raman Deep Kharyana :-


कई राज्यों में धूल -भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिली है।

बिजली ने ली बिहार में कई जानें 'कई राज्यों में बारिश' ओलावृष्टि और बिजली गिरने के आसार।

बिहार के कई जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से दुर्भाग्यवश 13 लोगों की जान चली गई।

आज और कल बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।


आज 11 अप्रैल को भी दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में धूल - भरी आंधी के साथ गरज-चमक, बारिश की कुछ गतिविधियां रहेंगी।

कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 

वहीं, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में लू (हीट वेव) का असर बना रहेगा।

 हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा बना रहें सकता है।

इस के अलावा, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर निम्न दबाव में बदल गया है।

जिससे संबंधित मौसम प्रभावों में कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग अपडेट:- कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज।

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments