गुरुग्राम, 8 मार्च- एनएचआरडी नेटवर्क ने हरियाणा सरकार के श्रम विभाग के सहयोग से श्रम सुधारों और नए श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एनसीआर और राजस्थान क्षेत्र से आए 150 से अधिक एचआर पेशेवरों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव रंजन, आईएएस, प्रधान सचिव, श्रम विभाग, हरियाणा सरकार थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए सुगम व्यवसायिक वातावरण तैयार करने के साथ-साथ श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नई श्रम संहिताओं के तहत पारंपरिक निरीक्षण आधारित व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए एक सहज, पारदर्शी और सुगम अनुपालन व्यवस्था विकसित की जा रही है।
इस अवसर पर आयोजित पैनल चर्चा में श्री कुशल कटारिया, अतिरिक्त श्रम आयुक्त (एनसीआर), हरियाणा; श्री नवीन शर्मा, उप श्रम आयुक्त, हरियाणा; श्री सत्यप्रकाश पाटिल, हेड एचआर, होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया; श्री नटवर काडेल, हेड एचआर, हुंडई मोटर्स; श्री संदीप गिरोत्रा, सीएचआरओ, डीसीएम श्रीराम; तथा श्री विक्रम, हेड एचआर, हॉलिस्टर ने उद्योग और श्रम प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में डॉ. आर. जी. मीणा, सलाहकार, श्रम विभाग, भारत सरकार ने भी संबोधित किया और श्रम सुधारों के राष्ट्रीय दृष्टिकोण तथा उद्योग और सरकार के बीच सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धर्म रक्षित, अध्यक्ष, एनएचआरडी रेवाड़ी-अलवर चैप्टर ने की, जबकि श्री धनंजय सिंह, महानिदेशक, एनएचआरडी नेटवर्क ने एचआर पेशेवरों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद को बढ़ावा देने में एनएचआरडी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख एचआर पेशेवरों में श्री अमित मलिक, सुश्री तुषारिका सिंह, सुश्री अमृता, सुश्री पूर्णिमा भार्गव, श्री प्रीतम, श्री सुधांशु, श्री प्रमोद और श्री विजय सहित कई अन्य उद्योग प्रतिनिधि शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और सभी हितधारकों ने श्रम प्रशासन को और अधिक पारदर्शी, सहयोगात्मक और प्रगतिशील बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
एनएचआरडी नेटवर्क ने हरियाणा श्रम विभाग के साथ श्रम सुधारों पर आयोजित किया सत्र
0 Comments