हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे "नशा मुक्ति हरियाणा" अभियान के तहत संस्कारम् यूनिवर्सिटी, पाटौदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय के चेयरमैन महिपाल यादव एवं वाइस चांसलर अजीत सिंह ने डीसीपी धारणा यादव का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में डीसीपी धारणा यादव ने विद्यार्थियों से नशे के प्रति हमेशा "एक बार भी नहीं, कभी भी नहीं" का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते खतरे, नशे से होने वाले अपराध, पारिवारिक विघटन और स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा शिक्षा, खेल और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
एक बार भी नहीं, कभी भी नहीं'—नशे के खिलाफ डीसीपी धारणा यादव का युवाओं को संदेश
0 Comments