news-details
बड़ी खबर

डीसी के निर्देश पर पंचायत विभाग ने करवाई नंद गांव में मुख्य गली से बरसाती पानी की निकासी

Raman Deep Kharyana :-

भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशों के चलते नंदगांव में राजकीय स्कूल और बाबा पूर्णानंद गिरी मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जमा पानी की निकासी पंचायत विभाग द्वारा करवा दी गई है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि नंदगांव में राजकीय स्कूल और बाबा पूर्णानंद गिरी मंदिर को जाने वाले रास्ते पर बरसाती पानी जमा होने से ग्रामीणों की परेशानी का मामला डीसी साहिल गुप्ता के संज्ञान में आया था। डीसी ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को पानी की शीघ्र निकासी करवाने के निर्देश दिए।

डीसी के निर्देशों पर विकास एवं पंचायती विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे अधिकारी और कर्मचारियों ने गली में जमा पानी की निकासी करवाई। इस बारे में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमवीर कादयान ने बताया कि नंद गांव में एक रास्ते पर बरसात का पानी जमा होने की जानकारी मिली थी, इस पर विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचे और पानी निकासी करवाई।

उन्होंने बताया कि यह रास्ता काफी नीचा है, जो कि लोक निर्माण विभाग का है। लोक निर्माण के विवाह के अधिकारियों ने बताया है कि इस रास्ते को ऊंचा उठाने का टेंडर लगवा दिया गया है। जल्द ही रोड को ऊंचा उठा दिया जाएगा, जिससे समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

डीसी के निर्देश पर पंचायत विभाग ने करवाई नंद गांव में मुख्य गली से बरसाती पानी की निकासी

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments