भगवान परशुराम जन्मोत्सव जरूर मनेगा, पहरावर में नहीं तो जेल में मनेगा – जयहिन्द
रोहतक। नवीन जयहिंद ने कहा है कि जैसा कि आप सभी जानते है कि गांव पहरावर व 36 बिरादरी के भाईचारे द्वारा नवीन जयहिन्द की अध्यक्षता में गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान की पहरावर गांव की जमीन पर 25 मई रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाना है।
पुलिस प्रशासन पहरावर जन्मोत्सव स्थान पर पहुंचा और भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को रोक दिया। जयहिन्द का कहना है कि जन्मोत्सव के लिए हमने 1 सप्ताह पहले ही परमिशन लगा दी थी।
जयहिन्द ने कहा कि सरकार व प्रशासन के डराने से डरने वाले नहीं है। अगर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाना पाप है तो यह पाप मै करता रहूंगा इसके लिए अगर मुझे जेल भी होती है तो हम जेल में भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाएंगे। और इस तरह से जन्मोत्सव को रोकना हमारी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है।
जयहिन्द ने कहा जब सरकार यह पहरावर की जमीन गौड संस्था को दे चुकी है तो किस हक से सरकार के लोग व प्रशासन के अधिकारी हमें यहां भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने से रोक सकते है।
पुलिस प्रशासन पहुंचा भगवान परशुराम जन्मोत्सव रोकने
0 Comments