news-details
बड़ी खबर

इन प्वाइंट पर सवा 3 करोड़ रुपए की लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Raman Deep Kharyana :-


कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर गन प्वाइंट पर सवा 3 करोड़ रुपए की लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान कमल व प्रिंस निवासी पानीपत और साहिल व अंश निवासी सोनीपत के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया गया था। बदमाश नकाब पहनकर घर में घुसे थे। उनके पास पिस्टल थी और वारदात के दौरान घर में लगे डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने टेक्नीकल जांच, साइबर सहायता और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी पकड़े गए।


बदमाश घर से करीब 17 से 20 लाख रुपए कैश, करीब डेढ़ से दो किलो सोने और करीब चार किलो चांदी के जेवर ले गए थे। वारदात के बाद आरोपी घर में लगे डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। बदमाशों ने उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर की 30 गोलियां भी उठा ली। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।


SP चंद्र मोहन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये केस शुरुआत में पूरी तरह ब्लाइंड केस था। आरोपी नकाब में थे और जिस गाड़ी से वारदात को अंजाम दिया गया, उसका नंबर भी पुलिस के पास स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं था। साथ ही आरोपी घर का डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।

इन प्वाइंट पर सवा 3 करोड़ रुपए की लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments