कुरुक्षेत्र जिले में पुलिस के जवान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई, जब वे अपनी टीम के साथ बाबैन एरिया में एक केस के सिलसिले में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और साथी पुलिसकर्मी उनको लेकर प्राइवेट अस्पताल लेकर गए।
मृतक की पहचान कमलजीत (45) के रूप में हुई। ASI कमलजीत यमुनानगर के सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद) के गंदापुरा गांव के रहने वाले थे। जिला कुरुक्षेत्र में डायल-112 (ERV) पर उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। वे साल 2003 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। करीब एक साल पहले ही उनकी पोस्टिंग कुरुक्षेत्र में हुई थी।
कुरुक्षेत्र में पुलिस के जवान ASI की ड्यूटी के दौरान मौत
0 Comments