news-details
बड़ी खबर

पंजाब सरकार राजनीतिक विज्ञापन बंद कर कर्मचारियों का डीए तुरंत जारी करे: सुनील जाखड़

Raman Deep Kharyana :-

कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर किए जा रहे विज्ञापनों पर उठाए सवाल


चंडीगढ़, 7 अगस्त:

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार राजनीतिक विज्ञापन तुरंत बंद कर कर्मचारियों का बकाया महंगाई भत्ता (डीए) जारी करना चाहिए।


इस संबंध में उन्होंने आज सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि पंजाब के लोक संपर्क विभाग का सरकार द्वारा इस हद तक राजनीतिकरण कर दिया गया है कि हाईकोर्ट के आदेशों की भी परवाह नहीं की जा रही और आदेशों के बावजूद राजनीतिक विज्ञापन जारी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लाखों कर्मचारियों को उनका बकाया डीए नहीं दिया जा रहा, जबकि यह उनका कानूनी अधिकार है। दूसरी ओर, अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।


जाखड़ ने कहा कि सरकारी खजाना जनता के हितों के लिए होता है, न कि किसी राजनीतिक दल के हित साधने के लिए।


इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:


“पंजाब के कर्मचारियों को बकाया डीए देने से इनकार करने वाली ‘आप’ सरकार लगातार राजनीतिक विज्ञापन जारी रखे हुए है। लोक संपर्क विभाग का इस कदर राजनीतिकरण कर दिया गया है (या विभाग को राजनीतिकरण के लिए मजबूर कर दिया गया है) कि उसे माननीय हाईकोर्ट के आदेशों की भी परवाह नहीं है और न ही अदालत की अवमानना का डर है। अधिकारियों को कानून और नियमों की सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। इस सरकार का जाना तय है, लेकिन इसके बाद इनके किए गए कार्यों की जवाबदेही आपको ही उठानी पड़ेगी।”

पंजाब सरकार राजनीतिक विज्ञापन बंद कर कर्मचारियों का डीए तुरंत जारी करे: सुनील जाखड़

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments