रोहतक की तहसीलों में अब पेपरलेस काम होगा। जिसका सीएम नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र की बाबैन तहसील से शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम रोहतक में वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया।
इन सेवाओं में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर लैस निशानदेही, वॉट्सऐप चैट बोट तथा राजस्व न्यायालयों की डिजिटल निगरानी सेवाएं शामिल है।
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सीएम द्वारा शुरू की गई चार पहलों से नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। राजस्व विभाग की इन सेवाओं में पारदर्शिता और बढ़ेगी तथा भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए सेवाओं का डिजिटलाइजेशन किया, जिससे इन सेवाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ी।
रोहतक में अब पेपरलेस होगी रजिस्ट्री:मंत्री शर्मा बोले- दफ्तरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश
* * * <a href="https://pehorka31.ru/index.php?2tai 3hvavd , October 02, 2025
8etzgz