news-details
बड़ी खबर

हरियाणा की नौकरियों में हरियाणवी युवाओं के हक और हित को प्राथमिकता दी जाए– दीपेन्द्र हुड्डा

Raman Deep Kharyana :-

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बताएं अगर हरियाणा की ज्यादातर सरकारी नौकरियों में भी बाहर के बच्चे लगेंगे तो हरियाणा के बच्चे कहाँ जायेंगे – दीपेन्द्र हुड्डा


हरियाणा 28 प्रदेशों में अकेला ऐसा प्रदेश है जहाँ HPSC चेयरमैन बाहर से लाकर बनाया गया – दीपेन्द्र हुड्डा


हरियाणा के युवाओं की काबिलियत पर सवाल उठाने वाले HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर 3 करोड़ हरियाणावासियों में से किसी हरियाणवी को HPSC चेयरमैन नियुक्त किया जाए - दीपेन्द्र हुड्डा


चंडीगढ़, 18 जनवरी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की नौकरियों में हरियाणवी युवाओं के हक और हित को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए ये उनको शोभा नहीं देता।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बताएं अगर HPSC के दायरे में आने वाली नौकरियां दूसरे प्रदेशों के युवाओं को मिलेगी तो हरियाणा के बच्चे कहाँ जाएंगे? दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हर राज्य की सरकारें स्थानीय लोगों को तरजीह देती है एवं अपने यहाँ की भर्ती प्रक्रिया और नियम इस तरह बनाती हैं जिससे प्रदेश की नौकरियां मुख्य रूप से स्थानीय युवाओं को ही मिलें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा 28 प्रदेशों में अकेला ऐसा प्रदेश है जहाँ HPSC चेयरमैन बाहर से लाकर बनाया गया। दूसरा ऐसा प्रदेश बताएं, जहां पब्लिक सर्विस कमीशन का चेयरमैन उस प्रदेश की बजाए किसी दूसरे प्रदेश का बनाया गया हो? दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के युवाओं की काबिलियत पर सवाल उठाने वाले HPSC चेयरमैन को तुरंत बर्खास्त कर 3 करोड़ हरियाणावासियों में से किसी हरियाणवी को HPSC चेयरमैन नियुक्त किया जाए।

हरियाणा की नौकरियों में हरियाणवी युवाओं के हक और हित को प्राथमिकता दी जाए– दीपेन्द्र हुड्डा

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments