ये मुठभेड़ चरखी दादरी के बोंद में हुई। पुलिस और STF की पांच टीमें घटना के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी
चरखी दादरी के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये पूरा विवाद चार एकड़ जमीन को लेकर हुआ। बाढ़डा थाने में मामले में केस भी दर्ज है। मामले में अमित फतेहगढ़िया का नाम मुख्य रूप से शामिल है। आरोपियों ने अमित को मारने के लिए ही गुरुवार को स्कॉर्पियो पर करीब 30 राउंड फायरिंग की थी।
स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। फायरिंग में सभी सातों लोग घायल हुए, जिनमें चार वेंटिलेटर पर है। वहीं अमित को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हमले में घायल हुए सात लोगों पर 43 केस दर्ज हैं।
चरखी दादरी में सिटी थाने के सामने हुई फायरिंग के आरोपी रोहित कातिया को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मुठभेड़ में पकड़ लिया
0 Comments