news-details
बड़ी खबर

रोहतक की निपुण वाटिका बनी पूरे हरियाणा के लिए रेफरेंस मॉडल :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Raman Deep Kharyana :-

जिला रोहतक के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार की परिकल्पना पर आधारित तथा उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकसित निपुण वाटिका को हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए रेफरेंस मॉडल के रूप में अपनाया है।

इसकी सफलता से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने सभी जिलों में इसी तर्ज पर मॉडल बाल वाटिकाएं विकसित करने के निर्देश जारी किए हैं।अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिला में जिला स्तरीय समिति का गठन कर एक मॉडल बाल वाटिका विकसित की जाएगी।

इन बाल वाटिकाओं के विकास में रोहतक की निपुण वाटिका को आधार मॉडल के रूप में अपनाया जाएगा, ताकि प्रदेशभर में बच्चों के लिए आधुनिक, आकर्षक एवं बाल-अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार किया जा सके।

नरेंद्र कुमार ने बताया कि रोहतक की निपुण वाटिका का पूर्व में हरियाणा के माननीय राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष तथा माननीय शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा द्वारा अवलोकन किया गया था।

दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे प्रारंभिक बाल शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट पहल बताया था। अब इसी मॉडल को राज्यभर में लागू किए जाने का निर्णय रोहतक जिला की अभिनव सोच और गुणवत्तापूर्ण कार्य का प्रमाण है।

रोहतक की निपुण वाटिका बनी पूरे हरियाणा के लिए रेफरेंस मॉडल :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments