news-details
बड़ी खबर

यूक्रेन में रूस के हमले जारी, जेलेंस्की का दावा, ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा के बाद भी गोलाबारी

Raman Deep Kharyana :-

यूके्रन-रूस के साथ हुए युद्ध विराम को एक दिन भी नहीं हुआ था।

यूके्रन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा के बावजूद रूस के हमले कम नहीं हुए हैं, जबकि रूस ने ही युद्धविराम की घोषणा की है।

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आक्रमण अभियान कई सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी है। उन्होंने कहा कि रूस के शब्दों पर ‘भरोसा’ नहीं किया जा सकता है।

जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि रूसी आक्रमण अभियान कई सीमावर्ती क्षेत्रों में जारी है। रूसी तोपखाने की गोलाबारी कम नहीं हुई है। इसलिए, रूस से आने वाले शब्दों पर कोई भरोसा नहीं है। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि मास्को कैसे हेरफेर करता है। हम किसी भी चीज के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आश्वासन दिया कि रक्षा बल तर्कसंगत तरीके से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रूस के हर हमले का उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूस ने पूर्ण और बिना शर्त 30 दिवसीय युद्धविराम के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि 30 घंटे का ईस्टर युद्धविराम ‘वास्तविक विश्वास’ बनाने के लिए अपर्याप्त है।

39 दिन तक अमरीका के प्रस्ताव का नहीं दिया जवाब

जेलेंस्की ने आगे कहा कि अमरीका ने 30 दिनों के लिए पूरी तरह से और बिना शर्त युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था। यूक्रेन ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, लेकिन रूस ने 39 दिन तक कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर अब रूस अचानक इस शांति प्रस्ताव को मानने के लिए तैयार है, तो यूके्रन भी उसी तरीके से जवाब देगा।

यूक्रेन में रूस के हमले जारी, जेलेंस्की का दावा, ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा के बाद भी गोलाबारी

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments