news-details
मौसम

हरियाणा में अचानक बदला मौसम, 4 जिलों में बारिश:तेज हवाएं चल रही, 5 जगह 3 घंटे तक धूल भरी आंधी-बारिश का अलर्ट

Raman Deep Kharyana :-



हरियाणा में आज अचानक दोपहर बाद मौसम बदल गया। भिवानी, सिरसा के भावदीन, हिसार के बहबलपुर और फतेहाबाद के भट्टू मंडी में बारिश हो रही है। नारनौल में आंधी चल रही है। चरखी दादरी में बादल छाए हैं। आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। झज्जर में तेज हवाएं चल रही हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 6 बजे तक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में तेज धूल भरी हवाएं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

गुरुवार को हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई

हरियाणा में अचानक बदला मौसम, 4 जिलों में बारिश:तेज हवाएं चल रही, 5 जगह 3 घंटे तक धूल भरी आंधी-बारिश का अलर्ट

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments