करनाल में बिजली निगम के सस्पेंडेड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) गीतू राम तंवर ने सोमवार को अपने रिटायरमेंट के दिन जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उनका शव सुबह डीएवी स्कूल के पास कार में मिला। परिजनों के अनुसार, वह सुबह करीब 7 बजे घर से निकले थे। बाद में उन्होंने फोन कर कहा था कि "अपनी आखिरी चिट्ठी देकर आता हूं।" कुछ देर बाद उनका शव कार में पड़ा मिला। उनके मुंह से झाग निकल रहा था।
शव के पास 3 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक आईएएस, 3 XEN रणबीर देशवाल, अश्विनी कौशिक, राज सिंह और 4 SDO सतीश गोयत, प्रदीप, आशीष महल व रूपेश पर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन अधीक्षण अभियंता (SE) मनिंदर सिंह, धर्म सुहाग, अजय कोहर और अंडर सेक्रेटरी मोहित भटनागर पर भी आरोप हैं। इसमें जातिगत भेदभाव, फर्जी वीडियो वायरल करने के संगीन आरोप लगाए गए है।
सस्पेंडेड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) गीतू राम तंवर ने सोमवार को अपने रिटायरमेंट के दिन जहर खाकर सुसाइड कर लिया
0 Comments