हिमेश के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से पहले गांव निगानियावास में पंचायत बुलाई
पंचायत में शव के पोस्टमार्टम और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी
शुक्रवार को हुए विवाद में गांव माढैया निवासी जतिन और निगाणावास निवासी हिमेश की मौत हो गई थी।
जतिन का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को ही परिजनों को सौंप दिया था, जबकि हिमेश के शव का पास्टमार्टम नहीं हो पाया था। सदर थाना में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत 7 को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। मौके का निरीक्षण कर एसपी ने सदर थाना के साथ सीआईए रेवाड़ी, कोसली और धारूहेड़ा को काम सौंपा था।
रेवाड़ी में कॉलेज विवाद को लेकर दो युवकों की मौत का विवाद अब और बढ़ने के आसार बने
0 Comments