रोहतक
रोहतक में हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य व जिला स्तर पर जन विश्वास- जन विकास समारोह में पहुंचे मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष कुछ भी कह सकता है। विपक्ष का काम ही सरकार के अच्छे कामों में नुक्स निकालना है।
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि IPS वाई पूरन कुमार व ASI संदीप लाठर मामले में सरकार परिवार के साथ खड़ी है और परिवार के साथ न्याय किया जाएगा। कहने को तो लोग कुछ भी कह देते है, लेकिन दोनों परिवारों के साथ सरकार न्याय करेगी। सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच करवा रही है। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि जनता ने 2024 में सरकार के संकल्पों को लेकर वोट दिया था। आज सरकार ने 40 संकल्प पूरे कर दिए हैं और 31 मार्च 2026 तक 150 संकल्प भी पूरे कर दिए जाएंगे। जनता का सरकार के संकल्पों पर विश्वास है।
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि नायब सिंह सैनी अपने विवेक से सीएम हैं। सरकार नायब सैनी के नेतृत्व में काम कर रही है। सीएम ने जब बजट बनाया तो सभी वर्गों का ध्यान रखा और सभी विधायकों के साथ चर्चा करके ही बजट बनाया था।
विपक्ष का काम सरकार के अच्छे कामों में सिर्फ़ नुक्स निकालना: मंत्री अरविंद शर्मा
0 Comments