महम DSP तनुज शर्मा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में सुसाइड की बात सामने आई है। मुस्कान की बॉडी पर चोट के निशान नहीं मिले हैं
मंगलवार को मुस्कान के गांव फरमाना में पंचायत भी हुई। यहां फैसला लिया गया कि 12 अगस्त तक शीलू, भाई भाई मनीष, पिता सुरेंद्र बल्हारा और मां निषा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद पुलिस ने चारों को रिलीज कर दिया।
इससे पहले रविवार रात हुई दोनों गांव की पंचायत में शीलू के पिता सुरेंद्र बल्हारा को मुस्कान की तेरहवीं तक रियायत दी गई थी। बहु अकबरपुर पुलिस ने शनिवार को मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद शीलू सहित उसके भाई और पिता को हिरासत में लिया था। इसके बाद से ही दोनों गांव की पंचायतों का दौर जारी रहा। श्मशान घाट में शीलू और उसके ससुर सुखबीर में बहस भी हुई थी।
रोहतक में कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की प्राइमरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई
0 Comments