news-details
मौसम

हरियाणा में आज से 19 जून तक लगातार खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Raman Deep Kharyana :-

हरियाणा में आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते कभी भी बारिश शुरू हो सकती है।

 हरियाणा में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 14 जून से लेकर 19 जून तक लगातार बारिश होगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।


हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल और पंचकुला जिले में भी बारिश होगी।


आईएमडी की मानें, तो आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर जिले में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी/बारिश/तेज हवाएं चलने की संभावना है।


हरियाणा में आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

हालांकि, कुछ स्थानों पर गर्म लहर और कई स्थानों पर गर्म रात की संभावना है। इनमें कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार,भिवानी,रोहतक,झज्जर,चरखी दादरी,रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले शामिल है।


हरियाणा में 14 जून को भी होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून को प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश हो सकती है।


मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ तूफान/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलेगी। इन हिस्सों में

चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिला।


वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी, कैथल, जिंद, रोहतक में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की संभावना है।


हरियाणा में 15 जून को बारिश का येलो अलर्ट

हरियाणा में 15 जून को भी बारिश होगी। जिसके चलते चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

वहीं अम्बाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल. मेवात और यमुनानगर जिले में भी बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में तूफान/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) भी चलेंगी।


हरियाणा में 16 जून को इन जिलों में होगी बारिश

हरियाणा में 16 जून को भी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यमुनानगर, करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। वहीं

महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी, चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश होने की संभावना है।



BREAKING NEWS

हरियाणा में शराब ठेकेदार की हत्या, बदमाशों ने मारी सात गोली


कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है।


 हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ठेकेदार को सात गोलियां मारी थी। राहगीरों की मदद से ठेकेदार को शाहाबाद के आदेश मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बदमाशों ने ठेकेदार को मारी सात गोलियां

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की रात करीब आठ बजे की है। मारकंडा पुल के पास बदमाशों ने ठेकेदार को मार डाला। मृतक की पहचान झज्जर के गांव मातल निवासी शराब ठेकेदार शांतनु (35) के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने शांतनु पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में शांतनु को 7 गोलियां लगीं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


सिगरेट पीने के लिए दुकान पर रोकी थी कार

बताया जा रहा है कि शांतनु अपनी कार से अम्बाला की ओर जा रहा था। उनके साथ ड्राइवर और एक रिश्तेदार भी था। एक दुकान पर उन्होंने सिगरेट पीने के लिए अपनी कार रोकी थी। तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग करना शुरू कर दिया। दावा किया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 9 राउंड फायर किए। जिनमें से 7 गोलियां शांतनु को लगीं। वहीं ड्राइवर और रिश्तेदार ने राहगीरों की मदद से बदमाशों को पकड़ना चाहा, लेकिन बदमाश अपनी बाइक छोड़कर हाईवे के दूसरी ओर पहुंच गए।


दूसरी साइड पर बदमाशों ने एक युवक को पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक छीन ली और अंबाला की ओर फरार हो गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


शांतनु ने लिए थे 18 ठेके

खबरों की मानें, तो शांतनु कई साल से शाहाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में शराब के ठेके लेता था। हाल ही में उसने शाहाबाद दो प्रमुख और आसपास के गांवों के कुल 18 शराब ठेके लिए थे। इन ठेकों की राशि करीब 19 करोड़ रुपये तय हुई थी। 12 जून तक हाईवे-44 पर शराब ठेकों को संचालित करने की परमिशन थी। शुक्रवार को शांतनु हाईवे से ठेकों को अंदर की ओर शिफ्ट करा रहा था।

हरियाणा में आज से 19 जून तक लगातार खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments