हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का 'संविधान बचाओ' अभियान आज अंबाला शहर से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए अंबाला में देर रात तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी आज अंबाला पहुंचेंगे।
अंबाला शहर से विधायक एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने बताया कि यह अभियान आज सुबह 09:30 बजे अंबाला शहर के ओरियन पैलेस से शुरू होगा।
इस जनजागरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। यह आयोजन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को नई दिशा देगा।
आज अंबाला शहर से शुरू होने जा रहा है कांग्रेस पार्टी का 'संविधान बचाओ' अभियान
0 Comments