यमुनानगर के रादौर के मेन बाजार स्थित शाकुंभरी ज्वेलर्स पर पिछले दिनों हुई लाखों रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर) की, जबकि एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमाशों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू कर लिया।
घायल बदमाशों की पहचान इंद्री निवासी रवि, सोनीपत के गन्नौर निवासी सतबीर और पवन उर्फ पुन्ना के रूप में हुई है। वहीं चौथे आरोपी प्रवीण को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
मुठभेड़ के दौरान सीआईए-2 के प्रभारी राकेश भी बाल-बाल बच गए। बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार यदि जैकेट नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यमुनानगर पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, गोली लगने से तीन लुटेरे हुए घायल
0 Comments