news-details
बड़ी खबर

​शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान का सुसाइड: मामले को लेकर दोनों गांवों की पंचायतों में देर रात तक मंथन

Raman Deep Kharyana :-

रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के सुसाइड मामले में शनिवार देर रात तक दोनों गांवों की पंचायतों के बीच बैठकों का दौर चलता रहा।

शीलू के गांव बहु अकबरपुर की पंचायत ने मुस्कान के मायके फरमाना पहुंचकर परिवार पर कार्रवाई के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी, लेकिन मुस्कान के पिता सुखबीर ने यह मांग सिरे से खारिज कर दी।


उन्होंने पंचायत में साफ कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है और शीलू व उसके परिवार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।


इससे पहले शनिवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद बहु अकबरपुर गांव में मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया। पति शीलू बल्हारा ने ही चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट में शीलू और मुस्कान के पिता सुखबीर के बीच करीब 10 मिनट तक अकेले में बातचीत हुई, जो बाद में बहस में बदल गई।


अंतिम संस्कार के तुरंत बाद पुलिस ने शीलू बल्हारा, उसके भाई मनीष और पिता सुरेंद्र बल्हारा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।


बहु अकबरपुर की पंचायत ने देर शाम गांव में बैठक कर फरमाना जाकर बातचीत का फैसला लिया। रात करीब 8 बजे पंचायत फरमाना पहुंची, जहां दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। इस दौरान शीलू के परिवार पर फिलहाल कार्रवाई रोकने की मांग रखी गई, जिसे मुस्कान के पिता ने अस्वीकार कर दिया।


बहु अकबरपुर के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान ने बताया कि पंचायत महम के डीएसपी तनुज शर्मा से भी मिली और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि किसी के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।


वहीं, बहु अकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि मुस्कान के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। शीलू, उसके पिता और भाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शीलू के घर की CCTV फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

​शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान का सुसाइड: मामले को लेकर दोनों गांवों की पंचायतों में देर रात तक मंथन

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments